व्यापारी को लगाया 68 लाख का चूना:व्यापार में मोटा मुनाफा कमाने का दिया था झांसा
ग्वालियर में सोने के व्यापार में अच्छा मुनाफा देने का झांसा देकर एक व्यापारी के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने व्यापारी को बताया था कि वह सोना बेचने खरीदने का काम करते हैं। अगर वह जाए तो पैसे लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकता है व्यापारी ने ठगों की बातों में आकर 97 लाख रुपए की रकम ठगों को दे दी जब समय ज्यादा बीत गया तो व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो ठगों ने कुछ रकम व्यापारी को लौटा दी। और बाकी रकम बाद में देने की कहकर टाल दिया लेकिन जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस करने का दवाब बनाया तो ठगों ने पैसे देने से इनकार कर दिया जिसकी शिकायत व्यापारी थाने पहुंचकर पुलिस से की पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर ठगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
यह है पूरा मामला
ग्वालियर के उपनगर मुरार में रहने वाले राजेश भवानी पेशे से व्यापारी हैं उनकी मुलाकात रैनवाल ज्वेलरी के पार्टनर संजय रैनवाल, दीपक, रीना अग्रवाल और अमित से पहले से ही अच्छी जान पहचान थी। और उनके बीच पैसे का लेन में नहीं होता रहता था। कुछ दिनों पहले उन्होंने राजेश को बताया था कि वह सोना खरीदने बेचने का काम करते हैं और उसमें अच्छा मुनाफा होता है अगर तुम चाहो तो हमारे साथ पार्टनर बनकर पैसे इन्वेस्ट कर कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हो क्योंकि राजेश की इन लोगों से अच्छी पहचान थी इसलिए राजेश ने भरोसा कर कर पार्टनर हो गए और सोना खरीदने के लिए इन्वेस्ट करने के तौर पर 97 लाख रुपए की रकम इन चारों लोगों को थमा दी चारों पाटनर और आएं राजेश से कहा था कि जैसे ही सोना बिक जाएगा तो वे उनकी रकम उन्हें मुनाफे के पैसे के साथ वापस कर देंगे लेकिन जब काफी समय तक ना तो राजेश को अपने पैसे मिले ना ही मुनाफे की रकम मिली इसके बाद राजेश ने अपने पैसे लौटाने को कहा तो उन्होंने 97 लख रुपए की रकम में से 29 लाख रुपए की रकम लौटा दी
और बाकी की रकम कुछ दिनों बाद देने की कह कर टाल दिया जब व्यापारी राजेश ने अपने पैसे वापस करने का दबाव बनाया तो ठगों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया अपने साथी ठगी का अहसास होते ही व्यापारी ने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर चारों ठगों के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जांच की जा रही है
जनकगंज थाने के एसआई रामचंद्र शर्मा ने बताया कि सोने में इन्वेस्ट करने का झांसा देकर एक व्यापारी के साथ ठगों ने 68 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।