आप ने 17, नोटा ने 5 वार्ड में बिगाड़ा भाजपा-कांग्रेस का खेल
ग्वालियर में नगर निगम चुनाव में बागियों से ज्यादा आम आदमी पार्टी, नोटा ने भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों का खेल बिगाड़ा है। नगर निगम ग्वालियर के 66 वार्ड में से 17 वार्ड ऐसे में हैं जहां आप जीतते-जीतते रह गई, जबकि पांच वार्ड ऐसे भी हैं जहां नोटा ने भाजपा-कांग्रेस के दिग्गजों को लगभग हार का स्वाद चखा दिया था। यहां जीत के अंतर् से कहीं ज्यादा नोटा को वोट मिला है। एक समय के लिए तो यहां दिग्गजों ने दांतों तले अंगुलियां दबा ली थीं।
यहां नोटा ने बिगाड़ा खेल
प्रत्याशी दल जीत का अंतर नोटा को मिले वोट
शकील कांग्रेस 51 वोट 55 वोट
विनोद यादव कांग्रेस 13 वोट 63 वोट
लक्ष्मी गुर्जर कांग्रेस 12 वोट 71 वोट
गिर्राज कंषाना भाजपा 40 वोट 105 वोट
जितेन्द्र मुदगल भाजपा 38 वोट 40 वोट
जिन 16 वार्ड में किया रोड शो, उनमें से 9 कांग्रेस जीती
-ग्वालियर में सीएम शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ताबड़तोड़ रोज शो किया। ग्वालियर और ग्वालियर पूर्व विधानसभा के साथ ही लश्कर में करीब 16 वार्ड में रोड शो किया गया। इन 16 वार्ड में से 9 वार्ड कांग्रेस ने जीत कर भाजपा के दिग्गजों को धूल चटाई है। 6 वार्ड में भाजपा ने जीते हैं, एक निर्दलीय के नाम रहा है। यहां वार्ड नंबर 4, 5, 6 ,7, 8, 10, 12, 13, 27 व 28 में सीएम ने रोड शो किया। यहां वार्ड 5 से केन्द्रीय मंत्री के करीबी रिंकू परमार जिनकी पत्नी के लिए तोमर महापौर के टिकट के लिए अड़े थे वह चुनाव हार गए। वार्ड-6 से भाजपा के केशव मांझी निर्दलीय से हार गए। इसी तरह लश्कर के वार्ड 45, 46, 47, 44, 34, 35 में केन्द्रीय मंत्री तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रोड शो किया, लेकिन यहां भी भाजपा को घाटा ही हुआ है।