Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
नव निर्वाचित महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार को राहुल , प्रियंका गांधी और जयराम रमेश ने दी बधाई

ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री राहुल गांधी, पार्टी की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ग्वालियर नगर निगम से महापौर पद पर निर्वाचित होने पर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार को बधाई दी है।

    कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नगरीय निकाय ग्वालियर में महापौर और पार्षदों की शानदार जीत पर कहा कि मैं कांग्रेस के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं और नेताओं को बधाई देता हूॅ, जिनकी मेहनत से ग्वालियर में 57 साल बाद महापौर कांग्रेस का निर्वाचित हुआ है। ये कांग्रेस पार्टी है जिसने हमेशा देश की जनता के लिये काम किया है। आपसी भाईचारे और देश की तरक्की की विचारधारा पर चलकर एक-एक नागरिक को सशक्त किया है। इसके अलावा कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कार्यकर्ताओं काे सरहानीय कार्य के लिये मैं बधाई देती हूॅ, आपकी जी तोड़ मेहनत ने आज ग्वालियर नगर निगम में 57 साल बाद कांग्रेस का झण्डा गाढकर इतिहास रच दिया। भाजपा के चौतरफा हमलों व धन-बल को जनता ने नकार दिया। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने ग्वालियर नगर निगम में कांग्रेस की जीत पर बधाई देते हुये कहा कि यह शानदार प्रदर्शन है और भाजपा यहां क्रेश होकर गिर गई। सभी कार्यकर्ताओं को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूॅ। 

Share This News :