Home > अपना शहर ,
निर्दलीयों पर सबकी नजर

 ग्वालियर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने और महापौर और पार्षदों का परिणाम आने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में सभापति को लेकर जोड़तोड़ शुरू हो गई है। जहां भाजपा 34 पार्षदों के साथ बहुमत के बॉर्डर पर है। वहीं कांग्रेस की संख्या निर्दलीय आशा सुरेंद्र चौहान,समर्थित प्रत्याशी दीपक मांझी के बाद पार्षद नाथूराम सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद अब परिषद में संख्या 28 हो गई है। ऐसे में पार्टी के नेता बहुजन समाज पार्टी के एक पार्षद और दो से तीन निर्दलीयों सहित सत्तापक्ष के पार्षदों पर भी दांव खेलने की तैयारी कर रहे हैं। जिससे अपनी पार्टी का सभापति बनाकर वे परिषद में भी वर्चस्व स्थापित कर सकें। वहीं, पार्षदों की संख्या में सबसे बड़े दल भाजपा में दो से तीन निर्दलीय और शामिल होने की अटकलें चल रही हैं। 

Share This News :