Home > अपना शहर ,
तांत्रिक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

मैंने, तांत्रिक बाबा से अपना खोए लॉकेट के बारे में पूछा था। इस पर उन्होंने कहा कि मिल जाएगा। इसके बाद उन्होंने कमरे से मेरे पिता व भाई बाहर कर दिया। फिर बाबा मुझसे बोला कि तेरे शरीर पर जिन्न का साया है। जिन्न को बाहर निकालना पड़ेगा। इसके बाद उसने मेरे कपड़े उतार दिए फिर अपने कपड़े उतारने लगा। उसने गंदी तरह मुझे छूना शुरू कर दिया। वो गंदी हरकतें करने लगा जिस पर मैं जोर से चीखी तो तांत्रिक ने मेरे कपड़े मुझे दे दिए। दरवाजा खोलते ही मेरे पिता व भाई अंदर आए। उन्होंने चीखने का कारण पूछा तो तांत्रिक बाबा ने कहा कि जिन्न की आत्मा बाहर निकल रही थी उसकी आवाज है। इसके बाद तांत्रिक ने मुझे डरा दिया था। दो दिन तक मैं खामोश रही, जब मां ने खामोशी की वजह पूछी तो मैंने पूरी कहानी बताई।
यह है पूरा मामला

कंपू निवासी 15 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) शासकीय स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा है। तीन दिन पहले छात्रा के भाई के पैर में मोच आ गई थी। इसी समय उसके पिता को पता लगा कि JAH (जयारोग्य हॉस्पिटल) के पास पप्पू बाल्मीकि झाड़फूंक कर मोच, पीलिया व अन्य बीमारियों का इलाज करता है। किसी ने यह भी बताया था कि पप्पू के पास जिन्न की शक्ति है। इस पर छात्रा के पिता उसे और उसके भाई को लेकर तांत्रिक पप्पू के घर गए थे। यहां तांत्रिक बाबा ने पहले छात्रा के भाई की मोच को झाड़ा और तीन दिन झड़वाने आने को कहा। इसके बाद छात्रा को लगा कि बाबा के पास कोई शक्ति है। छात्रा ने बाबा से अपने खोए सोने के लॉकेट के बारे में पूछा। बाबा ने कहा वो तो आसानी से मिल जाएगा। इसके बाद छात्रा के भाई व पिता को घर से बाहर जाने के लिए कहा। यहां उसने छात्रा से जिन्न की आत्मा को उसके शरीर से बाहर निकालने के नाम पर गंदी हरकत शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध किया तो उसे धमकाया कि वह अपनी शक्ति से उसके परिवार को नष्ट कर देगा। जिस कारण चाहकर भी छात्रा किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी।
पुलिस का कहना
- इस मामले में एएसपी मृगाखी डेका का कहना है कि छात्रा ने अपने परिजन के साथ आकर एक युवक पर झाड़फूक के नाम पर गंदी हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने और भी किसी के साथ इस तरह की हरकत तो नहीं की है।

Share This News :