Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
महापौर शोभा सिकरवार ने किया सागरताल का निरीक्षण
ग्वालियर (विनय शर्मा) : महापौर श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने मुहर्रम को दृष्टिगत रखते हुए निगम अधिकारियों के साथ सागताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि साफ सफाई के साथ साथ सुरक्षा के पुक्ता प्रबंध किये जायें, सागरताल आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसका विशेष ध्यान रखा जायें। इस अवसर पर पूर्व नेता पतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित , आसिफ अली ,अख्तर हुसैन कुरेशी, मल्लू खान, अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, सीसीओ शुशील कटारे, नोडल अधिकारी सीवरसेल शिशिर श्रीवास्तव, उपायुक्त हसीन अख्तर सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।