तिरंगा हमारी आन बान और शान है : कमल माखीजानी
ग्वालियर (विनय शर्मा) : तिरंगा हमारे देश का सम्मान और गौरव है। आजादी के अमृतमहोत्सव में हर घर तिरंगा लहराएं, राष्ट्र के गौरव व सम्मान के प्रतीक इस तिरंगे को हम स्वयं अपने घरों पर फहराएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उक्त उद्गार मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने पार्टी जिला मुख्यालय मुखर्जी भवन पर जिला पदाधिकारी की बैठक में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।
इस अवसर पर मंच पर नगर निगम के नवनियुक्त सभापति मनोज तोमर, जिला महामंत्रीगण राजू सेंगर हरीश मेवा फरोश एवं विनोद शर्मा उपस्थित थे।
कमल माखीजानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा को फहराने के आह्वान पर राष्ट्र ध्वज को हमारी स्वसहायता समूह की लाखों बहनों ने पवित्र भाव, उत्साह एवं उल्लास से तैयार किया है। पार्टी संगठन की मंशा अनुरूप आगामी 12 अगस्त को आम जनमानस में राष्ट्रभक्ति के प्रति भाव जाग्रत करने के लिए हर वार्ड में तिरंगा रैली निकाली जाएगी। 13 अगस्त को फूल बाग स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा स्थल से वीरांगना लक्ष्मी बाई समाधि स्थल तक आमजन एवं सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से प्रभात रैली निकाली जाएगी तथा 14 अगस्त को अखंड भारत दिवस के अवसर पर श्याम 5ः30 बजे सभी मंडलों में एक साथ राष्ट्रध्वज को हाथ में लेकर मौन जुलूस निकाला जाएगा।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री राजू सेंगर ने एवं आभार विनोद शर्मा ने व्यक्त किया।
बैठक में महेश जायसवाल, रामेश्वर भदौरया, दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हेमलता बुधौलिया, सुधीर गुप्ता, नवीन परांडे, धर्मेंद्र सिंह तोमर, शैली शर्मा, जंडेल सिंह गुर्जर, गिर्राज कंसाना, केशव मांझी, राघवेंद्र कुशवाहा, गौरव कुलश्रेष्ठ, विपुल जैन, दीपक अग्रवाल, गिरिराज व्यास, संतोष गोडयाले, हरिओम झा, उमेश भदौरिया, जयंत शर्मा, बंदना प्रेमी, परवेज खान, मुलायम सिंह यादव, गौरव बाजपेई इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।