Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
महापौर बांधेगीं रक्षासूत्र, पार्टी के वरिष्‍ठ नेता साथ रहेंगें

ग्वालियर (विनय शर्मा) : बहन-भाई के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार रक्षासूत्र कार्यक्रम में भाग लेगीं। इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक प्रवीण पाठक, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा महापौर के साथ रहेंगे।

   महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार के द्वारा रक्षा सूत्र बांधे जाएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वार्ड क्रमांक 46 के दलित बस्ती टापू वाला मौहल्ला नया बाजार में प्रातः 8ः30 बजे महापौर रक्षा सूत्र बांधेंगीं। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष अब्दुल हमीद, पार्षद कपिल शर्मा होंगे। इसके अलावा प्रातः 10 बजे वार्ड क्रमांक 14 के अजरत जी की कोठी सेवा नगर में रक्षा सूत्र कार्यक्रम में महापौर शामिल होगीं। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष मुनेन्द्र भदौरिया एवं पार्षद माठू यादव होंगे। साथ ही वार्ड क्रमांक 26 के वाल्मीक बस्ती घासमण्डी में प्रातः 11ः30 बजे रक्षासूत्र कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष विनोदी जैन एवं अनिल शर्मा होंगे। वार्ड क्रमांक 61 के हरिजन बस्ती ग्राम बड़ा गांव में दोपहर 1 बजे रक्षासूत्र कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के आयोजक ब्लाॅक अध्यक्ष सुनील यादव एवं मेयर काॅसिंल के प्रभारी सदस्य नाथूराम ठेकेदार होंगे। इस सभी कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्‍ठ नेतागण महापौर के साथ रहेंगे।

Share This News :