Home > अपना शहर ,
केंद्रीय मंत्री तोमर ओर सभापति तोमर की हुई मंत्रणा
ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से आज नगर निगम के सभापति मनोज तोमर के साथ एकांत में मंत्रणा हुई है। इस मंत्रणा को काफी महत्पूर्ण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज ग्वालियर में थे और वह भाजपा नेता जयसिंह कुशवाह द्वारा आयोजित गोठ में शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के कई नेताओं से भी मुलाकात हुई। मगर जब श्री तोमर जलसा गार्डन से बंगले के लिये निकले ,तब उन्होंने अपनी गाड़ी में सभापति मनोज तोमर को बैठाया ओर वहां से निकल गए। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने निगम की कार्यपध्दति समेत कई मुद्दों पर सभापति को टिप्स दी। बतादें की सभापति मनोज तोमर केंद्रीय मंत्री तोमर के कट्टर समर्थकों या कहें कि नवरत्नों में शुमार हैं।