Home > अपना शहर ,
चैंबर चुनाव पर बनी सहमति
ग्वालियर । शहर के व्यापारिक संगठन चैंबर आफ कामर्स में पदाधिकारियों का चुनाव 15 दिसंबर के बाद होगा। शनिवार को चैंबर आफ कामर्स में कार्यकारणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। अब असाधारण सभा बुलाई जाएगी जिसमें चैंबर के पदाधिकारियों का कार्यकाल 3 महीने आगे बढ़ाने पर मुहर लगेगी। असाधारण सभा के लिए जल्द ही नोटिस जारी होगा। नोटिस जारी होने पर 21 दिन में असाधारण सभा रखी जाती है।
कार्यकारणी की बैठक में चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने को लेकर कुछ व्यापारियों ने तर्क दिया कि कोरोनाके बाद इस बार व्यापार चलने के आसार है। सितंबर में पितृपक्ष समाप्त होते ही गणेश चतुर्थी का त्योहार है और उसके बाद सहलग व दीपावली के चलते बाजार चलेगा। ऐसे में चुनाव कराने पर व्यापार प्रभावित होगा। इससे अच्छा है कि इसे तीन महीने आगे बढ़ाया जाए।