Home > अपना शहर ,
नगरनिगम मुख्यालय में मेयर ले रही थी पहली बैठक, तभी लगी तीसरी मंजिल पर लगी आग

ग्वालियर। नगरनिगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्याल की तीसरी मंजिल में आग लग गई। फायरब्रिगेड अमले के कर्मचारी आग को बुझाने व भवन में भरे धुएं को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक आग लगने की वजहों का पता नहीं चला है। साथ ही आग से क्या नुकसान हुआ है इसका भी पता नहीं चला है। आग से पूरे भवन में काम करने वाले कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। खासबात यह है कि मेयर शोभा सिकरवार एमआईसी सदस्यों  के साथ निगम की पहली मंजिल पर बैठक कर रहे थे। उसी दौरान आग लग गई। हालांकि आग से सभी सुरिक्षत बताए जाते हैं।घटनाक्रम के मुताबिक मेयर शोभा सिकरवार,  आयुक्त किशोर कान्याल सहित एमआईसी मेंबर सुबह करीब 11 बजे निगम के सिटी सेंटर स्थित मुख्यालय की पहली मंजिल पर सभागार में बैठक कर रहे थे। इसी दौरान मुख्यालय की तीसरी मंजिल पर सीवर सेल के शिशिर श्रीवास्तव के कक्ष में आग लग गई। आग तुरंत ही भड़क गई और आसपास के क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरे भवन में धुंआ भर गया। तुरंत ही फायरब्रिगेड अमले को आग बुझाने के लिए बुला लिया गया। हालांकि आग किस वजह से लगी अभी तक पता नहीं चला है।

Share This News :