बच्चों के साथ महापौर ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती
ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की आज महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार ने बच्चों के साथ केक काटकर जयंती मनाई और फल वितरण किये। ललितपुर काॅलोनी कार्यालय पर आज शाम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित पुष्पाजंली कार्यक्रम में महापौर डाॅ. शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश के चहुॅमुखी विकास के लिये कार्य किया और उन्होने अपने कार्यकाल में कम्प्युटर क्रांति, 18 वर्ष के युवा-युवतियों को वोट देने का अधिकार देने सहित अनेक कार्य किये। महापौर ने बच्चों के साथ केक काटा और फल वितरित किये। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा भाव के साथ याद किया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सतीष सिकरवार, वरिष्ठ नेता दुष्यंत साहनी, सुरेन्द्र यादव, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, धमेन्द्र शर्मा, महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पार्षद अंकित कठ्ठल, पार्षद सुरेन्द्र साहू आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता के.के. शर्मा ने एवं आभार सुरेश प्रजापति ने व्यक्त किया।