Home > अपना शहर ,
पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने श्रीकृष्ण पर अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की माँग की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उत्सवों के बीच फेसबुक पर श्रीकृष्ण को लेकर इंटरनेट मीडिया पर युवक की अशोभनीय टिप्पणी से हड़कंप मच गया। ग्वालियर के वीरेंद्र बिसोतिया नाम के युवक ने फेसबुक पर श्रीकृष्ण व गोपियों को लेकर पेंटिंग के साथ अशाेभनीय टिप्पणी पोस्ट की। इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होते ही विरोध सामने आने लगा। इसी बीच वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने वीरेंद्र की पोस्ट को अपनी पोस्ट पर शेयर कर पोस्ट की-कि प्रदेश की धरती पर भगवान श्रीकृष्ण के अपमान का दुस्साहस असहनीय है। उन्होने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके कुछ ही देर बाद बजरंग दल की रिपोर्ट पर क्राइम ब्रांच थाने ने युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। युवक ने बाद में अपनी पोस्ट हटाकर माफी मांगते हुए दूसरी पोस्ट भी की। यादव व यदुवंशी समाज भी इसको लेकर आक्रोशित है और कड़ी कार्रवाई की मांग की।सिरफिरे युवक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बच्चों को कृष्ण की पोषाक तक ही सीमित रखिए। चरित्र कृष्ण जैसा मत बनने देना, नहीं तो आइपीसी की कई धाराओं का सामना करना पड़ेगा। अंत में जय भीम, जय संविधान लिखा है। पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के लिए डीजीपी व एसएसपी अमित सांघी से बात की। क्राइम ब्रांच ने बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक पुत्र विजय कुमार मांझी निवासी लक्ष्मीगंज धर्मकांटे के पीछे एकता कालोनी की लिखित शिकायत पर भारतीय दंड विधान की धारा 505(2) के तहत आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने वाले वीरेंद्र बिसोतिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि रात तक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्राइम ब्रांच प्रभारी दामोदर गुप्ता ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता एफआइआर कराने पहुंचे। वरिष्ठ अफसरों के निर्देश पर एफआइआर दर्ज की गई। इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक मांझी फरियादी बने हैं।

Share This News :