Home > अपना शहर ,
भगवान श्रीकृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का हिंदू समाज, पुलिस थाने पर प्रदर्शन, FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर एक बार फिर भगवान के खिलाफ पोस्ट कर समाज में अशान्ति फैलाने की कोशिश की गई। ग्वालियर में रहने वाले एक व्यक्ति ने भगवान श्रीकृष्ण के विरुद्ध फेसबुक पर आपत्तिजनक बातें लिख दी। पोस्ट वायरल होने के बाद हिंदू समाज भड़क गया और उसने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जय भान सिंह पवैया ने भी इस पर आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पोस्ट लिखने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाले वीरेंद्र बिसोतिया ने अपने फेसबुक पेज पर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ एक पोस्ट लिखी। पोस्ट में उसने लिखा की बच्चों को कृष्ण की पोशाक तक ही सीमित रहने दीजिये, चरित्र कृष्ण जैसा नहीं बनने देना। वरना आईपीसी की धारा 376,379,354 का सामना करना पड़ेगा। वीरेंद्र बिसोतिया ने आगे लिखा अधिनियम 8 के तहत किसी महिला को छेड़ना और अभद्रता करना अपराध है इसमें 3 साल की सजा है, मैं अपने समाज की महिलाओं और लड़कियों से कहना चाहता हूँ कि क्यों उसका जन्म दिन मनाते हो, बाबा साहब अंबेडकर का जन्म दिन मनाओ, जय भीम, जय संविधान। पोस्ट के नीचे वीरेंद्र बिसोतिया ने कृष्ण की गोपियों के नहाते समय कपड़े लेकर पेड़ पर चढ़ने वाली लीला की एक फोटो (अश्लील) पोस्ट की है।

Share This News :