Home > राज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
ग्वालियर में प्रीतम सिंह ने पूछा सवाल-'बागेश्वर महाराज पर कार्रवाई क्यों नहीं' ?
ब्राह्मण समाज के बारे में विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए पूर्व बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी के निशाने पर अब बागेश्वर महाराज आ गए हैं। प्रीतम सिंह लोधी ने ग्वालियर में मीडिया के माध्यम से सरकार से सवाल पूछा है कि बागेश्वर महाराज पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई है।पूर्व बीजेपी नेता प्रीतम सिंह लोधी ग्वालियर में जब पहुंचे तो मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि इस देश में दो कानून चल रहे हैं मैं पिछड़ी जाति का हूं इसलिए मुझ पर एफआईआर दर्ज कर दी गई है जबकि बागेश्वर महाराज मुझे खुलेआम धमकी दे रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है ऐसा क्यों है?