Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
मेयर ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का किया निरीक्षण, कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं, रिपोर्ट मांगी

ग्वालियर (विनय शर्मा) : महापौर डॉ. शोभा सतीश सिकरवार ने जलालपुर स्थित वॉटर प्लांट का निरीक्षिण किया ।इस अवसर पर मेयर कौंसिल की पीएचई की पभारी सदस्य श्रीमती आशा सुरेन्द्र चौहान , नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल पीएचई के अधिकारी जागेश श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

वॉटर प्लांट पर हुई लापरवाही को लेकर कल शाम तक रिपोर्ट माँगी एवं सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारीयों पर कार्यवाही के लिए दिशा निर्देश दिए ओर कहा कि इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिये ।लापरबाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । बतादें कि पिछले दिनों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बारिश का पानी पहुंचने से दो, तीन दिन पानी की सप्लाई नहीं हो सकी थी ।

Share This News :