Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
भगवान श्रीकृष्ण को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, पूर्व मंत्री पवैया ने की थी कार्यवाही की माँग

ग्वालियर (विनय शर्मा) : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाला आरोपित वीरेंद्र पुत्र चतुर्भुज बिसोतिया पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार शाम को उसे संजय नगर से गिरफ्तार कर लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो बोला कि उसे नहीं पता था कि टिप्पणी करने से ऐसा होगा, उसने टिप्पणी की इसके बाद गलती का अहसास हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दो दिन बाद फेसबुक पर एक युवक ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की। उसकी यह पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुई। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने इस पर कार्रवाई के लिए अपनी फेसबुक वाल पर लिखा था कि इसपर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस पोस्ट को लेकर बजरंग दल सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक संगठन सक्रिय हुए। एसएसपी अमित सांघी ने इस मामले में तत्काल क्राइम ब्रांच थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी।

Share This News :