कंधे में रहती है अकड़न? जानें इग्नोर करना क्यों हो सकता है खतरनाक
फ्रोजन शोल्डर को एडहेसिव कैप्सुलिटिस भी कहा जाता है, इसमें कंधे के ज्वॉइंट्स में अकड़न और दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है. फ्रोजन शोल्डर के संकेत और लक्षण काफी धीरे-धीरे दिखने शुरू होते हैं और समय के साथ ही दर्द काफी ज्यादा बढ़ जाता है. कंधे के दर्द को लंबे समय तक इग्नोर करने से फ्रोजन शोल्डर का खतरा बढ़ जाता है. ऐसा आमतौर पर किसी सर्जरी या चोट लगने के कारण होता है.
फ्रोजन शोल्डर के कारण
कंधे के ज्वॉइंट्स के बाहर एक कैप्सूल होता है, फ्रोजन शोल्डर में यह कैप्सूल सख्त या स्टिफ होने लगता है, जिससे कंधे की गति काफी कम हो जाती है. इस बात का पता लगाना काफी मुश्किल है कि किन लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है लेकिन लंबे समय तक कंधे को स्थिर रखने के बाद ऐसा होने की संभावना ज्यादा होती है जैसे कि सर्जरी के बाद या हाथ में फ्रैक्चर. फ्रोजन शोल्डर का सबसे आम कारण शोल्डर में चोट लगना, आर्म टूटना या स्ट्रोक के बाद कंधे में मूवमेंट का बंद हो जाना है. अगर चोट के कारण आप कंधे को नहीं हिला पा रहे हैं तो इसके लिए अपने डॉक्टर से बात करें और उनसे कुछ एक्सरसाइज का पूछें. इससे आपके कंधों में मूवमेंट होती रहेगी और फ्रोजन शोल्डर की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा.