महापौर शोभा ने लिखा आयुक्त को पत्र , कहा ऐसा मत करना
ग्वालियर। शहर में विभिन्न स्थानों के फुटपाथों पर काम करने वाले फुटपाथी कारोबारियों पर कार्यवाई नहीं करने के लिए महापौर डॉ.शोभा सतीश सिकरवार ने निगमायुक्त किशोर कन्याल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि शहर के विभिन्न स्थानों पर गणेश जी एवं नवरात्रि पर्व आदि के अवसरों पर शहर व आसपास के ग्रमीण क्षेत्रों के कमजोर बर्ग के परिवारों द्वारा जीवकोपार्जन के लिये फुटपाथ लगाकर व्यवसाय किया जाता है, जो अस्थाई होता है। ऐसे पर्वो पर नगर निगम अमले द्वारा इन फुटपाथियों को हटाने की कार्यवाही की जाती है, जो उचित नहीं है। बाडे एवं शहर के विभिन्न स्थानों पर फुटपाथियों द्वारा विगत कई बर्षो से कर अपने परिवार का पालन पोषण किया जा रहा है। बाडे के फुटपाथियों को हटाने की कार्यवाही की जाती है, जिससे उनके परिवार के पालन पोषण की समस्या विकराल रूप ले लेती है व उनका सामान खराब व टूट-फूट होने से आर्थिक रूप से नुकसान होता है। म.प्र. सरकार द्वारा कमजोर बर्ग के लोगों को लघु व्यवसाय प्रारम्भ करने के लिये 10,000/- 5,000/- का लाॅन दिया जा रहा है। एसे व्यक्ति ठेला चलाकर, फुटपाथ पर सामान की विक्री कर परिवार का भरण-पोषण कर रहें है। अतः विभिन्न धार्मिक पर्वो पर कमजोर बर्गो द्वारा अस्थाई रूप से फुटपाथ पर सामान विक्रय करने से बंचित नहीं किया जावे तथा भविष्य में पर्वो की अवधि में शहर की मुर्तियां व समाग्री विक्रय हेतू स्थान पूर्व से चिन्हित किये जाये। साथ ही बाड़े के फुटपाथियों एवं शहर के विभिन्न स्थानों में मुरार, हजीरा अथवा अन्य स्थानों पर अन्य व्यवस्था होने तक अथवा व्यवस्थापन होने तक कारोबार करने दिया जाये।