Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
महापौर एवं विधायक ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन
ग्वालियर। महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार और ग्वालियर पूर्व से विधायक डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार ने आज नगर निगम के वार्ड क्रमांक 60 के सिंधिया नगर में सी.सी. रोड का भूमिपूजन किया। इस मौके पर क्षेत्र की जनता ने महापौर डाॅ. श्रीमती शोभा सतीश सिकरवार एवं विधायक डाॅ. सतीश सिंह सिकरवार का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। इस मौके पर मेयर-इन-काउसिंल के सदस्य एवं पार्षद अवधेश कौरव, क्षेत्रीय पार्षद केदार सिंह बरहादिया, पार्षद अंकित कठठ्ल एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।