Home > अपना शहर ,
भाजपा जिला अध्यक्ष माखीजानी को मिला अभयदान
भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी को अभयदान मिलने की खबर है| सूत्रों ने बताया कि केंद्रीयमंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद विबेक शेजबलकर जिला अध्यक्ष बदलने के संघठन के निर्णय पर फ़िलहाल अपना वीटो लगा दिया है |इसलिए कहा जा रहा है कि उन्हें अभयदान मिल गया है | हांलाकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर गुट श्री माखीजानी को हटाने के लिए अभी भी संघठन पर दवाब बनाये हुए है |श्री माखीजानी के नेतृत्व में पार्टी मेयर का चुनाव बुरी तरह हारी है |