साडा ,मेला और जीडीए में नियुक्तिओं को लेकर घमाशान - दावेदार सक्रिय
ग्वालियर | ( विनय शर्मा ) साडा ,मेला और जीडीए में नियुक्तिओं को लेकर घमाशान के साथ ही दावेदार सक्रिय हो गए हैं | साडा में पूर्व बिधायक रमेश अग्रवाल , रामेश्वर भदौरिया , वेद प्रकाश शिवहरे ,लाल जी जादोन और समीक्षा गुप्ता के नाम चर्चा में हैं | हालाँकि पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता दक्षिण बिधानसभा से बिधायक की केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गट से प्रबल दावेदार हैं |
जीडीए में श्रीमती माया सिंह ,सुरेंद्र शर्मा सरपंच ,जय सिंह कुशवाह ,के नाम चर्चा में हैं |जबकि मेला प्राधिकरण अध्यक्ष के लिए अशोक शर्मा , पारस जैन , देवेश शर्मा के नाम चर्चा में हैं . अध्यक्ष पद के लिए इन दावेदारों में से ही उपाध्यक्ष बनाये जा सकते हैं | बहुत जल्दी घोसणा होने के आसार हैं | कड़वे दिनों के बाद साडा ,मेला और जीडीए में नियुक्तियां हो जायेंगीं | भाजपा के सभी गुटों में संतुलन बनेगा |