Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
भाजपा प्रदेश-देश में भय का वातावरण बना रही हैःप्रभारी चौहान

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं ग्वालियर के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान ने कहा है कि भाजपा देश व प्रदेष में भय का वातावरण बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाडने का काम कर रही है। कांग्रेस के हर कार्यकता को भाजपा की झूठ-फरेब की राजनीति को जनमानस के बीच उजागर करना है। मंहगाई एवं बेरोजगारी ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। मंहगाई पर कंट्रोल करने के लिए शिवराज सरकार ने कभी कोई कदम नहीं उठाया है। जनता त्रस्त है और मुख्यमंत्री व मंत्री और अफसर मस्त हैं। यह बात श्री चौहान ने आज यहां चेम्बर ऑफ काॅमर्स में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में की।

बैठक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा, सह प्रभारी सौरभ सोलंकी, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, सुरेन्द्र यादव, हेबरन कंषाना, संजय राठौर, दुष्‍यंत साहनी, चन्द्रपाल सिंह, अशोक तोमर, राजीव दुबे, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राकेश गुर्जर एवं पप्पू श्रीवास मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन मेयर-इन-काॅउसिल के प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रभारी श्री चौहान ने कहा कि भाजपा ने देश व प्रदेश मे अराजकता का माहौल बना दिया है। देश भर में नौजवान बेरोजगार हैं और मंहगाई की मार से हर वर्ग पेरशान है। उन्होंने राहुल गांधी की पदयात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि और नेताओं ने तो रथों में बैठकर यात्राएं की, मगर राहुल गांधी की पदयात्रा ऐतिहासिक होगी। यह पद यात्रा लोगों को जोडने, सामाजिक सद्भाव पैदा करने, बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को बचाने के लिए की जा रही है। राहुल गांधी की पदयात्रा बहादुरी की मिशाल बनेगी, आप लोगाें को वार्डों में पदयात्राएं निकालना होंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में पुलिस व प्रशासन के सहारे निकाए चुनाव में कई जगह चुनाव जीते हैं, मगर जनता ने भाजपा को चुनाव हराया है। श्री चौहान ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत करना है और जनता की हर समस्या का निदान कराने के लिए खडा रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पार्टी में बडे पदों पर रहकर काम नहीं कर रहे है, वे अपने काम में गति लाएं। पद उपकृत करने के लिए नहीं मिलते हैं। पद पर रहकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें। इससे पहले शहर कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि चुनाव सामने हैं और विधानसभा चुनाव जीतने के लक्ष्य को लेकर काम में जुट जाएं। विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हम सब कांग्रेस पार्टी के सिपाही है और जनसेवा करने के साथ-साथ जनता की भावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों का गति देना है। कांग्रेस धरातल पर काम करती हैं जनता के सुख-दुःख में साथ खडी रहती हैं, जबकि भाजपा झूठ और फरेब की राजनीति कर जनता को गुमराह करने का काम करती है।बैठक में पार्षद श्रीमती गायत्री मण्डेलिया, पार्षद सुरेन्द्र साहू, श्रीमती बीना भारद्वाज, श्रीमती चंदन शर्मा, श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती सुनीता तोमर, गीता गुप्ता, श्रीमती अरूण गुप्ता, महेन्द्र शर्मा, सोनू भदौरिया, कुलदीप कौरव, सुरेश प्रजापति, विजय बहादुर त्यागी, दिनेश पाराशर, अशोक शर्मा, अनूप शिवहरे, गौरव तिवारी, रामबाबू श्रीवास, राजा भदौरिया, जहान सिंह तोमर, दलबीर बौहरे, हेमलता प्रजापति, भूपेन्द्र तोमर (मिक्की), जसवंत सैजवार समेत चार सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News :