शिवराज, गडकरी,तोमर और सिंधिया आज आएंगे
ग्वालियर। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य सिंधिया 15 सितंबर को ग्वालियर संभाग के प्रवास पर आएंगे। यहां एलिवेटेड रोड व आइएसबीटी सहित अन्य विकास कार्याें के शिलान्यास में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री गडकरी दोपहर करीब 2:20 बजे विमान से दतिया विमानतल पहुंचेंगे।सिंधिया विमान द्वारा दोपहर 3:10 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुंचेंगे। गडकरी दतिया में मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करने के बाद विमान द्वारा करीब 3:35 बजे महाराजपुरा विमानतल पहुंचेंगे। विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा करीब चार बजे ट्रिपल आइटीएम के सामने स्थित केंद्रीय दिव्यांगजन खेल परिसर पहुंचेंगे। यहीं शिलान्यास समारोह में दोनों मंत्री शामिल होंगे।ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर ने आज दो बार कार्यक्रम स्थल का निरिक्षण किया .उन्होंने कहा की ग्वालियर के विकास में एक नया अध्याय जुड़ रहा हे . मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर समेत कई मंत्री आएंगे .
भाजपा नेताओं ने लोगों को पीले चावल देकर एलिवेटेड रोड के भूमिपूजन में किया आमंत्रितः एलिवेटेड रोड की आधारशिला समारोह में जिला भाजपा ने 25 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा सरपंच के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने मंगलवार को बाजारों व घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया। समारोह को लेकर मुखर्जी भवन में जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई।