Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
महापौर, सभापति और पार्षदों की मौलिक निधि तय , आउट सोर्स कर्मचारी भर्ती मामले की जांच के लिए बनेगी कमेटी

ग्वालियर (विनय शर्मा) : शहर में स्ट्रीट लाइट की समस्या एवं टयूबवैल संधारण की समस्या का तत्काल निराकरण कराएं तथा जो भी ठेकेदार या अधिकारी लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई करें। उक्ताशय के निर्देश आज मंगलवार को मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार द्वारा दिए गए। बैठक में शहर विकास के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। एक अन्य निर्णय में मौलिक निधि तय की गई ,जिसके अनुसार महापौर की दो करोड़ पचास लाख ,सभापति की एक करोड़ और पार्षदों की 22 लाख 50 हजार । अभी बजट नहीं होने के कारण सभी की आधी मौलिक निधि स्वीकृत की है। इस प्रकरण को परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया है।साथ ही सम्मप्तिकर छूट के साथ 31 दिसंबर तक जमा करने पर शेदांतिक सहमति दी गई, भोपाल में किस तरह निर्णय हुआ है, अधयन के बाद आयुक्त आदेश जारी करेंगे । महापौर ने कहा कि मेयर कोंसिल के प्रभारी सदस्य अगर बैठक बुलाते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी । एक अधिकारी ने क्षमा भी मांगी। बतादें की बीते रोज जानकारी प्रभारी सदस्य ने बैठक बुलाई थी, जिसमें अधिकारी नहीं पहुंचे थे। बैठक में मेयर इन काउंसिल के सदस्य अवधेश कौरव, सुरेश सिंह सोलंकी, श्रीमती सुनीता अरूणेश कुशवाह, श्रीमती आशा सुरेन्द्र चौहान, श्री नाथूराम ठेकेदार, नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल, अपर आयुक्त अतेन्द्र सिंह गुर्जर, मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, अधीक्षण यंत्री जनकार्य जेपी पारा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

         बालभवन के टीएलसी में आयोजित मेयर इन काउंसिल की बैठक में सिटीसेंटर सचिन तेन्दुलकर मार्ग डीबी सिटी के सामने वर्ष 2011 से शासकीय निगम भूमि पर नवीन वर्कशॉप, मिनी वर्कशॉप, फायर बिग्रेड स्टेशन आदि के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन राशि 8,8811587/- एवं जीएसटी राशि 10657390.47/- कुल राशि 9,94,68,977/- की तकनीकी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के संबंध में निगम आयुक्त के प्रतिवेदन को स्वीकृत किया गया। इसके साथ ही नो पार्किंग जोन से चार पहिया वाहन उठाए जाने के कार्य में लगे 3 क्रेनों के भुगतान के संबंध में प्रशासन द्वारा गठित जांच समिति के प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत देयक के भुगतान की स्वीकृति के संबंध में निगमायुक्त का प्रतिवेदन स्वीकृत किया गया। बैठक में अजय पाल सिंह जादौन सहायक यंत्री की 28 वर्ष की सेवा उपरांत उच्चतर वेतनमान दिए जाने के संबंध में निगमायुक्त के प्रतिवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई।

       बैठक में अनिल तोमर पुत्र नरेश सिंह तोमर को गोले के मंदिर हनुमान नगर भिंड रोड पर सांची मिल्क पार्लर स्थापित करने हेतु 88 वर्ग फुट स्थान आवंटन किए जाने की स्वीकृति के संबंध में निगम आयुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए सांची दुग्ध संघ के अधिकारियों से जानकारी ली गई तथा आगामी बैठक में पूरी सूची जिन को आवंटित किया गया है और अभी तक और जो पेंडिंग है उन्हें भी लाने के निर्देश के साथ प्रकरण आगामी बैठक के लिए स्थगित किया  गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस वर्क एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शुल्क के निर्धारण के संबंध में निगम आयुक्त के प्रतिवेदन को स्वीकृत किया गया। वहीं ग्राम केदारपुर में आवासीय पुनर्वास हेतु ईडब्ल्यूएस के 263 पटटााधारी हितग्राहियों के लिए प्रस्तावित आदर्श कॉलोनी के अधोसंरचना विकास कार्य हेतु राशि रुपए 4.83 करोड़ की प्रशासकीय एवं निविदा आमंत्रण की स्वीकृति के संबंध में निगम आयुक्त के प्रतिवेदन को स्वीकृत किया गया।

        इसके साथ ही बैठक में अकुशल आउट सोर्स सफाई श्रमिकों के वेतन भुगतान एवं शेष वित्तीय वर्ष के व्यय की स्वीकृति के संबंध में निगम आयुक्त के प्रतिवेदन को निगम परिषद के लिए अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के भर्ती को लेकर चल रहे प्रकरण पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष जांच हेतु महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार द्वारा एक जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए गए जिसमें दो एमआईसी मेंबर सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेगें।

        नाका चंद्रबदनी पुल से ओफो की बगिया तथा रानीपुरा पुलिया से कुलदीप नर्सरी के पास तक चेतकपुरी महल रोड वार्ड क्रमांक 57 अंतर्गत आरसीसी डायवर्सन चौनल निर्माण कार्य की सैद्धांतिक स्वीकृति के लिए के संबंध में आयुक्त के प्रतिवेदन को स्वीकृति प्रदान की गई।

       बजट वर्ष 2022-23 में महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद गणों की मौलिक निधि के प्रावधान हेतु नवीन बजट मद प्रविष्ट कराए जाने एवं पुणे विनियोजन के संबंध में निगम आयुक्त के प्रस्ताव को परिषद के लिए अग्रेषित किया गया। इसके साथ ही निगम कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को जीवाजी विश्वविद्यालय की भांति चिकित्सा भत्ता उपलब्ध कराए जाने के संबंध में प्रस्ताव को आगामी बैठक के लिए स्थगित किया गया।

        बैठक में अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई तथा महापौर डॉ शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि शहर में हाथ ठेले वालों को एक उपयुक्त जगह पर व्यवस्थापित करें, जहां यातायात की समस्या ना हो वहां उन्हें परेशान न किया जाए। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

Share This News :