Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
आउटसोर्स कर्मचारी भर्ती प्रकरण की जांच के लिये जांच समिति गठित

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : मेयर इन काउंसिल की बैठक के दौरान महापौर डॉ शोभा सतीश सिंह सिकरवार एवं नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा चर्चा कर नगर निगम ग्वालियर में आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिये मेयर इन कांउसिल द्वारा महापौर डॉ. शोभा सतीश सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी द्वारा जांच उपरांत इस प्रकरण में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

 जांच कमेटी में एमआईसी सदस्य स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अवधेश कौरव, प्रभारी सदस्य सामान्य प्रशासन विभाग नाथूराम ठेकेदार, अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग मुकुल गुप्ता, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, विधि अधिकारी अनूप लिटोरिया एवं सेवा निवृत लेखा अधिकारी दिनेश बाथम को शामिल किया गया है। उक्त कमेटी प्रकरण की शीघ्र जांच कर, जांच प्रतिवेदन मेयर इन कांउसिल के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

Share This News :