Home > अपना शहर ,
विधायक ने कलेक्टर को सुनाई खरी-खोटी

अक्सर अपने बयानों से विवादों में रहने वाली मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधायक रामबाई परिहार एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। इस बार उनके निशाने पर जिले के कलेक्टर आ गए। विधायक ने कलेक्टर के दफ्तर में जाकर उनसे बात की फिर किसी बात से नाराज हो कर उनपर भड़क गईं।

दरअसल पथरिया विधानसभा के नरसिंहगढ़ ग्राम पंचायत में  मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रमुख अधिकारी नहीं पहुंचे। जबकि यहां पर बहुत सारी महिलाएं अपनी समस्याएं लेकर पहुंची थीं। और इस बात पर विधायक रामबाई को गुस्सा आ गया। और इसके बाद उन महिलाओं को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गईं।

विधायक रामबाई ने पहले तो कलेक्टर को चैंबर से बाहर बुलाया और फिर उन्हें समस्या बताने लगीं। जिसके बाद कलेक्टर ने कहा कि हम चेक कर लेते हैं। लेकिन इतना सुनते ही रामबाई का गुस्सा फूट पड़ा। विधायक ने गुस्से में आकर कहा क्या अरे आंखें फूटी हैं क्या, चेक कराने की बात करते हो। कलेक्टर हो कि ढोर हो। बेवकूफ आदमी। क्यों कलेक्टर की कुर्सी पर बैठे हो जब तरीका नहीं है तो। अपने घर बैठो साले, बदतमीज। इसे सुनकर कलेक्टर अपने चैंबर में चले गए।

इसके बाद विधायक रामबाई ने मीडियो को बताया कि कलेक्टर एसी चेंबर में बैठे रहते हैं। जनता परेशान है और 15 साल से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री देश के प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए शिविर आयोजित कर रहे हैं। लेकिन कोई जवाबदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है। 

इसलिए लोगों को लेकर कलेक्ट्रेट आई थी। कलेक्टर को समस्या बताई तो वह बार-बार कह रहे हैं, जांच करा लेंगे, चेक करा लेंगे। और इस बार पर उन्हें गुस्सा आ गया। बसपा विधायक रामबाई और दमोह कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य के बीच हुए इस नोकझोंक का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।

इस मामले में कलेक्टर एसकृष्ण चैतन्य ने कहा कि विधायक ने जो यह हरकत की है, इस पर वह उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। और इसे लेकर उन्होंने एसपी को इस मामले की जानकारी दे दी है।

Share This News :