विधायक डाॅ. सिकरवार के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
ग्वालियर (विकासपथ न्यूज़) : ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आज वार्ड क्रमांक 25 के कृष्णपुरी काॅलोनी में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। विधायक डाॅ. सिकरवार ने न केवल झाडू लगाई, बल्कि नालियों को अपने हाथ से सिल्ट और गंदगी निकालकर सफाई की। नालियाॅ पूरी तरह से चौक थीं, जिनकी सफाई कराई गई। सुबह से दोपहर तक चले सफाई अभियान में करीबन 6 ट्राली मलबा फिकवाया गया। कचरे के ठिये साफ कराये गये। सफाई अभियान के दौरान क्षेत्रीय जनता ने भी सफाई कार्य में सहभागिता की और विधायक डाॅ. सिकरवार का पुष्पहारों से स्वागत किया। इस मौके पर विधायक डाॅ. सिकरवार ने जन समुदाय से आग्रह किया कि वह सभी सफाई कार्य में सहयोग करें और सफाई अभियान जारी रहेगा। सफाई अभियान में ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, अनिल शर्मा, रूपेश दुबे, पूर्व पार्षद जसवन्त सैजवार, सत्येन्द्र सिकरवार, राहुल गुर्जर, लवकेष पचौरी, विकास उपाध्याय, फूलचन्द, राजेश पाल, दशरथ सिंह, अजय रजक, बिल्ला सिकरवार, संतू समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व सफाई अमला मौजूद रहा।