Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
वार्ड 19 में विधायक डाॅ. सिकरवार के नेतृत्व में चला सफाई अभियान
ग्वालियर। ग्वालियर पूर्व से काॅग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आज वार्ड क्र. 19 के सुखा की कोठी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरा आरसीन नालियां साफ कराई गई और जगह-जगह लगे कचरे के ढेर उठवाये गये। सफाई अभियान में चार ट्राॅली मलवा उठवाया गया। क्षेत्र के नागरिकों ने विधायक डाॅ सिकरवार का इस दौरान पुष्पहारों से स्वागत किया।
डाॅ. सिकरवार ने कहा कि सफाई अभियान में आप सब सहयोग करें और कचरा सड़कोें पर न डाले। सफाई अभियान में पूर्व पार्षद बलबीर सिंह तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, राजा भदौरिया, व्रिजेन्द्र सिंह तोमर, हरेन्द्र यादव, गौरव तिवारी, छोटू तोमर, पप्पू श्रीवास, गौरव सिकरवार, जसवंत सेजवार, समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहै।