Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर अभय चौधरी का कार्यकर्ताओं ने किया आत्मीय स्वागत

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभय चौधरी के चौथी बार भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नगर आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर माला पहनाकर उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद कार्यकर्ता श्री चौधरी के निज निवास पर उनसे मिलने पहुंचे और वहां भी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाएं तथा उन्होने आत्मीय स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।

स्वागत करने वालों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जयप्रकाश राजौरिया, अरुण कुलश्रेष्ठ, रूप चंद जैन प्रदेश प्रवक्ता आशीष अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, अशोक जादौन, राजेश्वर राव, हरीश मेवाफरोश विनोद शर्मा, विनय जैन, जवाहर प्रजापति, सुघर सिंह पवैया, जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, शैली शर्मा, कनवर मंगलानी, रामेश्वर भदोरिया, धर्मेंद्र राणा, धर्मेंद्र तोमर, महेंद्र श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र तोमर, महेंद्र सोलंकी डॉक्टर सुनील दीक्षित, नूतन श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, स्वतंत्र सक्सेना, नीलिमा शिंदे, करुणा सक्सेना, मनीष उपाध्याय, महेंद्र व्यास, धर्मेंद्र आर्य, गोविंद पटसरिया, चंद्रप्रकाश खंडेलवाल, गौरव कुलश्रेष्ठ, अमित बंसल, हर्ष श्रीवास्तव,  डॉ विजय, आदित्य प्रधान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This News :