Home > अपना शहर ,
निजी पार्टी में डांस का मज़ा! दो आरक्षकों के गोद में बैठ गई डांसर,_दोनों लाइन अटैच

मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक निजी पार्टी में हो रहे डांस का पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।वायरल वीडियो में दो पुलिसकर्मी भी महिला डांसरों के डांस का मजा लेते दिखे। इस पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने दोनों को लाइन अटैच कर दिया। 

वायरल वीडियो के बारे में बताया गया है कि सतना जिले के अमदरा थाना में आने वाले घुनवारा में एक घर में बेटे के जन्म दिन पर पार्टी चल रही थी। जिसमें बाहर से महिला डांसर बुलाई गईं थी। इस डांस पार्टी में अमदरा थाना की फर्स्ट रिस्पांस व्हीकल डायल 100 के दो पुलिसकर्मी भी पहुंचे थे।

1 मिनट 52 सेकंड के वीडियो दो महिला डांसर फिल्मी धुनों में नाचते दिख रही हैं। इनमें से एक डांसर एक पुलिसकर्मी के गोद में जाकर बैठ जाती है। पुलिसकर्मी उसे झटके से उठा देता है। इसके बाद दोनों के बीच कुछ बातचीत होते भी दिख रही है। कुछ ही समय में एक अन्य व्यक्ति हाथ पकड़ कर उस महिला डांसर को अपनी ओर खींच लेता है। बताया गया है कि घुनवारा की डांस पार्टी में मौजूद पुलिसकर्मी के नाम संतोष राय और सुनील सवारियां बताए गए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने दोनों आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही जांच एसडीओपी मैहर लोकेश डावर को सौंप दी है।

Share This News :