मेला मैदान के मंच पर पहुंचे अमित शाह, होलोग्राफिक डिजाइन का अवलोकन किया
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नए एयर टर्मिनल की नींव रखने के बाद मेला मैदान में सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई प्रदेश सरकार के मंत्री व भाजपा नेता हैं। मंच पर पहुंचने के बाद सरस्वती पूजन के बाद उनके स्वागत शुरू हुआ है। सभा में मौजूद लाखों लोगों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवान किया। साथ ही एयरपोर्ट के होलोग्राफिक डिजायन का अवलोकन किया।उनके अभिवादन का जवाब हाथ हिलाकर दिया। साथ ही अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए।नए एयर टर्मिनल की नींव रखकर गृहमंत्री अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया मेला मैदान के लिए रवाना हो गए। जैसे ही एयरपोर्ट से उनका काफिला रवाना हुआ। वैसे ही महाराजपुरा से लेकर गोला का मंदिर व मेला मैदान के रूट को रोक दिया गया। जिससे रास्ते में कोई बाधा न हो। मेला मैदान में वे सभा को संबोधित करेंगे। सभी चौराहों पर सुरक्षा बल सतर्क था किसी काे भी आगे बढ़ने नहीं दे रहा था। साथ ही रास्तों पर विशेष नजर रखी गई थी कि कहीं से कोई आवारा मवेशी न आ जाए। इधर मेला मैदान में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पंडाल में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह जिस विमान से ग्वालियर आए हैं। वह अपने निर्धारित समय पर महाराजपुरा एयरबेस पर उतर गया है। उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भी हैं। साथ एयरपोर्ट पर उनकी अगवानी के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई वरिष्ठ मंत्री व नेता मौजूद हैं। हालांकि वे ही लोग हैं जो सूची में शामिल हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट में किसी को प्रवेश नहीं दिया जा रहा रहा है। एयर टर्मिनल की नीव रखने के बाद वे शिलान्यास के लिए मेला मैदान के लिए रवाना होंगे। हालांकि मेला मैदान में हजारों लोग एकत्रित हो गए हैं। इसके साथ ही शहर की सीमा पर खासतौर से महाराजपुरा व गोले का मंदिर की तरफ आने वाले रास्तों को रोक दिया गया है। ऐसे में यहां पर जाम लग गया है।