Home > अपना शहर ,
कॉलेजों में 255 पदों पर संविदा के आधार पर होगी भर्ती

प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूपी के 11 नर्सिंग कॉलेजों में भर्तियां होनी है। इसी क्रम में 255 पदों पर संविदा के आधार पर शैक्षणिक संवर्ग में भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

नर्सिंग कॉलेजों में पद खाली होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है। राजकीय नर्सिंग कॉलेज अम्बेडकर नगर, जालौन, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा व बदायूं में खाली पद भरे जाएंगे जबकि स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय शाहजहांपुर, अयोध्या, बस्ती, बहराइच, व फिरोजाबाद हैं। इन 11 संस्थानों में शैक्षणिक संवर्ग में 255 पदों पर भर्ती होगी। संविदा के आधार पर भर्ती की प्रक्रिया चालू कर दी गई है।

नर्सिंग कॉलेजों में पढ़ाई की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। खाली पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

-ब्रजेश पाठक, उप मुख्यमंत्री

 
 

Share This News :