Home > अपना शहर ,
डबरा से इमरती की जगह यह चेहरा सबसे आगे
ग्वालियर जिले की डबरा विधान सभा सुरक्षित सीट पर भाजपा ने नए उम्मीदवार के नाम की तलाश शुरू करदी है | बिबादों में रहने के कारण दर्जा प्राप्त मंत्री इमरती देवी का इस बार टिकिट कटना लगभग तय माना जा रहा है | भाजपा नेत्री आरती मौर्य का नाम प्रत्याशी के रूप में सबसे ऊपर उछलकर सामने आ रहा है | यह नाम सर्वसम्मति बाला बताया जा रहा है |बतया जा रहा है कि आरती मौर्य के नाम पर भाजपा नेता सहमति देंगे ,ऐसा भाजपा कार्यकताओं का कहना है | दर्जा प्राप्त मंत्री इमरती देवी अपने बड़बोले पन और अहंकार के कारण कार्यकर्ताओं में न पसंद बन चुकी हैं | डबरा सीट पर भाजपा २००८ से कोई चुनाव नहीं जीती है| अब भी भाजपा नया चेहरा नहीं लाती है ,तो भाजपा टक्क्रर में भी खड़ी नहीं रह पायेगी | जगजाहिर है कि इस सीट पर किसका दवदबा कायम रहता है |