Home > अपना शहर ,
एमपी बोर्ड इंटर, हाईस्कूल परीक्षा की तिथियां घोषित

मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) कक्षा 10 और 12 की वार्षिक परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। एमपीबीएसई कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 13 फरवरी 2023 से आयोजित की जाएंगी।

एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 13 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएंगी। वहीं लिखित परीक्षाएं एक मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएंगी। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने की।

सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने  कहा कि कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी 2023 से शुरू होंगी। वहीं मुख्य परीक्षाएं एक मार्च 2023 से शुरू होकर 31 मार्च  2023 तक आयोजितक की जाएंगी।

एमपीबीएसई कक्षा 10, 12 परीक्षा की तिथियां :
प्रैक्टिकल परीक्षा - 13 से 28 फरवरी 2023 तक
मुख्य परीक्षा - एक मार्च 2023 से 31 मार्च 2023 तक

एमपी बोर्ड बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का शेड्यूल एमपीबीएस की आधिकारिक वेबसाइटों  mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर भी देखा जा सकता है।

Share This News :