Home > अपना शहर ,
MP में 11,850 पदों पर वैकेंसी:केंद्रीय विद्यालय संगठन में PGT समेत 4014 पदों पर निकली भर्ती

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने ITI ट्रेनिंग ऑफिसर के 305 पद पर भर्ती निकाली है। यह भर्ती टेक्निकल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट, मध्यप्रदेश सरकार में होगी। ITI ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 15 नवंबर 2022 है।

योग्यता: कैंडिडेट्स को ग्रेजुएट/12वीं पास/ITI पास होना चाहिए।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

प्रोसेस: ITI ट्रेनिंग ऑफिसर पद पर भर्ती रिटन एग्जाम में किए गए प्रदर्शन के आधार पर होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा।

सैलरी: पे लेवल-8, 9300-34800/-प्लस 32800 रुपए ग्रेड पे+ भत्ते सहित अन्य सुविधाएं।

ऑनलाइन आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट

MPPEB: स्वच्छता निरीक्षक समेत 344 पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने समूह-2 उप समूह-3 स्वच्छता निरीक्षक, केमिस्ट और समकक्ष के 344 पदों पर वैकेंसी निकाली है। कैंडिडेट्स 21 नवंबर से 5 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एग्जाम: 10 फरवरी 2023 से होगा।

आवेदन शुल्क: 500 रुपए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 250 रुपए। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

MP विधानसभा में निकली भर्ती

मध्यप्रदेश विधानसभा में असिस्टेंट ग्रेड-3, स्टेनोग्राफर और सिक्योरिटी गार्ड के 55 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 10 नवंबर 2022 तक ऑफिशियल वेबसाइट- mpvidhansabha.nic.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा: सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट्स को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

वैकेंसी डिटेल्स

असिस्टेंट ग्रेड-3- 40
सिक्योरिटी गार्ड-13
स्टेनो टाइपिस्ट- 02
MP जल निगम में मैनेजर के 48 पदों पर भर्ती

मध्यप्रदेश जल निगम ने मैनेजर के 48 खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स 7 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता: कैंडिडेट्स के पास सिविल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई या बीटेक की डिग्री होना चाहिए। साथ ही GATE 2020, 2021 या 2022 पास होना जरूरी है।

आयु सीमा: कैंडिडेट्स की उम्र अधिकतम 27 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

सिलेक्शन प्रोसेस

पर्सनल इंटरव्यू
मेडिकल टेस्ट
वॉक इन इंटरव्यू
सैलरी: 56,100-77,500 रुपए

एप्लिकेशन फीस

जनरल- 250 रुपए
ओबीसी-250 रुपए
एसटी /एससी-250 रुपए
ऑफिशियल वेबसाइट

आवेदन फॉर्म लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन

MP ट्राइबल अफेयर्स डिपार्टमेंट में प्राइमरी टीचर के 11,098 पदों पर भर्ती

जनजातीय कार्य विभाग (Tribal Affairs Department) ने प्राथमिक शिक्षक (primary teacher) भर्ती के लिए रोस्टर जारी किया है। ये भर्तियां जिलेवार की जाएंगी। जनजातीय विभाग राज्य के 43 जिलों के स्कूलों में 11,098 शिक्षकों की भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 17 नवंबर 2022 से शुरू होगी। इन पदों पर जो भर्ती होनी है, उसकी पात्रता परीक्षा हो चुकी है।

वैकेंसी डिटेल्स
मध्यप्रदेश में प्राथमिक शिक्षक के कुल 11,098 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 2790 पदों को गेस्ट टीचर और 8308 पदों पर सामान्य आवेदकों की भर्ती होगी। भोपाल में आठ प्राथमिक शिक्षकों और इंदौर में 2 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। सबसे ज्यादा भर्तियां मंडला जिले में होंगी। मंडला में 1155, डिंडोरी में 1061, धार में 869, अलीराजपुर में 1379, झाबुआ में 1771, बड़वानी में 1709, शहडोल में 551, खरगोन में 571 शिक्षकों की भर्ती होंगी।

एप्लिकेशन फीस

अनारक्षित वर्ग : 200 रुपए
आरक्षित वर्ग : 150 रुपए
ये डॉक्यूमेंट्स करना होंगे अपलोड

कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
बैचलर डिग्री की मार्कशीट
आरक्षण सर्टिफिकेट
स्थानीय निवासी प्रमाणपत्र
डीएएलएड का सर्टिफिकेट
बीएड की मार्कशीट
ऐसे करें आवेदन इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 17 नवंबर 2022 से शुरू होगी, जो 24 नवंबर 2022 तक चलेगी। रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट trc.mponline.gov.in पर विजिट करना होगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपनी योग्यता से संबंधित डॉक्यूमेट्स अपलोड करना होंगे। 9 से 16 दिसंबर तक डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन /लिस्ट अपलोड करना जरूरी है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन में PGT समेत 4014 पदों पर निकली भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन, KVS ने पीजीटी, टीजीटी, प्रिंसिपल और अन्य पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स से आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, LDCE के माध्यम से की जाएगी। इसका आयोजन केवीएस के क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में स्थित केंद्रों पर कराया जाएगा। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 नवंबर है।

इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की लिंक क्षेत्रीय स्कूल या कार्यालय के अधिकारी को उपलब्ध करा दी जाएगी। यह परीक्षा सीबीटी मोड में होगी। परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

पदों की संख्या : 4014

वैकेंसी डिटेल्स

प्रिंसिपल : 278 पद
वाइस प्रिंसिपल : 116 पद
फाइनेंस ऑफिसर : 7 पद
सेक्शन ऑफिसर : 22 पद
पीजीटी/PGT : 1200 पद
TGT : 2154 पद
हेडमास्टर : 237 पद
योग्यता

PGT : बीएड के साथ पोस्ट ग्रेजुएशन
TGT : बीएड के साथ ग्रेजुएशन
प्रिंसिपल : बीएड और मास्टर डिग्री के साथ 8 वर्ष की नियमित सेवा
प्रिंसिपल : बीएड PGT के साथ 5 वर्ष की नियमित सेवा
सेक्शन ऑफिसर : ग्रेजुएशन के साथ 4 वर्ष की नियमित सेवा
फाइनेंस ऑफिसर : चार वर्ष की नियमित सेवा
हेडमास्टर : पीआरटी के साथ 5 वर्ष का अनुभव
भर्ती नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक

DRDO: स्टेनोग्राफर, स्टोर असिस्टेंट समेत 1061 पदों पर निकलीं भर्तियां
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO), सेंटर फॉर पर्सनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने स्टेनोग्राफर, स्टोर असिस्टेंट समेत 1061 पदों पर भर्तियां निकली है। इच्छुक कैंडिडेट्स 7 नवंबर से 7 दिसंबर 2022 के बीच ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

आयु सीमा: 18 से 30 साल

सिलेक्शन प्रोसेस

कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट
ट्रेड/स्किल/फिजिकल फिटनेस और कैपेबिलिटी टेस्ट
डिस्क्रिप्टिव पेपर
जानिए, कितनी मिलेगी सैलरी

स्टेनोग्राफर ग्रेड- I- लेवल 6 (35400–112400 रु )
स्टेनोग्राफर ग्रेड- II- लेवल 4 (25500- 81100 रु)
प्रशासनिक सहायक ‘ए’- लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर- (जेटीओ) स्तर 6 (35400 – 112400 रु)
फायर इंजन ड्राइवर ‘ए’- लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
स्टोर असिस्टेंट ‘ए’- लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
वाहन ऑपरेटर ‘ए’- लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
सुरक्षा सहायक ‘ए’- लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
फायरमैन -लेवल 2 (19900 – 63200 रु)
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें।

Share This News :