इन 7 राशि के जातकों का बदलेगा भाग्य
ज्योतिष के अनुसार किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर होता है। शुक्र देव 11 नवंबर को तुला राशि से बाहर निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। यहां 5 दिसंबर तक रहेंगे। शुक्र के राशि बदलने से इन 7 राशियों के जातकों को अच्छा लाभ होने वाला है।
वृषभ राशि - शुक्र ग्रह आपकी कुंडली के सातवें घर में गोचर कर रहा है। आपको नौकरी में आय वृद्धि के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कर्क राशि - शुक्र देव आपकी कुंडली के पांचवें घर में प्रवेश कर चुके हैं। आप सुख-सुविधाओं का लाभ लेंगे। घर-परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। नौकरी - व्यापार दोनों से जुड़े लोग लाभ कमाएंगे। किसी रचनात्मक कार्य में मन लग सकता है।
सिंह राशिशुक्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति मिलेगी। घर या वाहन का सुख मिल सकता है। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी।
तुला राशि - शुक्र आपकी कुंडली के दूसरे भाव में गोचक कर रहे हैं। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए बहुच अच्छा समय है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलेगी। निवेश से भी लाभ ले सकते हैं।
मकर राशि
शुक्र देव मकर राशि के 11 वें घर में गोचर कर रहे हैं। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। आर्थिक तौर पर उन्नति होगी। धन संचय करने में सफल हो जाएंगे।
कुंभ राशि
शुक्र देव आपकी कुंडली के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर तरक्की मिलेगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा।
मीन राशि - शुक्र देव आपकी कुंडली के नवम भाव में प्रवेश कर चुके हैं। आपके सभी अटके काम पूर होंगे। धार्मिक काम में रूचि बढ़ेगी। मेहनत का फल प्राप्त होगा।