Home > अपना शहर ,
पार्षद को जमकर पीटा, दोस्तों ने ही पीट-पीटकर कर दी हत्या ,तीन गिरफ्तार

ग्वालियर। शहर के मुरार इलाके में एक पार्षद की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुस्साए परिजनों ने चक्का जाम कर लिया और आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग की है। दरअसल पार्षद जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचा था, इसी दौरान उसके दोस्तों से किसी बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई तक पहुंच गया। और उसके दोस्तों ने ही उसे पीट-पीटकर मार डाला। अब मृतक के परिजनों ने पांच दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मामले मे पुलिस ने विक्की कौशल, विनीत राजावत और भूरा तोमर को गिरफ्तार कर लिया हे .शेष फरार आरोपियों पर १० ,१० हजार का इनाम घोसित किया गया हे .। उससे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मुरार कैंटोनमेंट एरिया के वार्ड से पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू कुशवाह जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए गए थे। इस पार्टी में शामिल भूरा तोमर, धर्मेंद्र पाल, विक्की कौशल, विनीत राजावत सहित पांच लोगों के साथ शैलेंद्र ने शराब पी। इसके बाद आपस में विवाद हो गया तो, पार्षद शैलेंद्र उर्फ शैलू को पीटना शुरू कर दिया। उस पर लाठी और डंडों से ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह पांचों उसे तब तक पीटते रहे जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 

 

Share This News :