Home > अपना शहर ,
युवक की हत्या करने वाले दबोचे

ग्वालियर। हस्तिनापुर में शरीरा एक युवक की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने महज 8 घंटे बाद ही दबोच लिया। युवक की हत्या करने वाले रस्ते में उसका मामा और नाना ही लगते हैं। शराब के नशे में घर के पास ही उसकी हत्या कर दी गई थी। उधर आरोपितों के पकड़े जाने के बाद मृतक के स्वजन थाने पहुंच गए और यहां हंगामा कर दिया। यह लोग आरोपितो से बहुत नाराज थे।दरअसल हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नथो की पहाड़ी स्थित ग्राम तोड़ी में रहने वाले 18 वर्षीय युवक सूरज नाथ से उसके नाना राजू नाथ और उसके मामा रवि नाथ का झगड़ा हो गया। दोपहर में इन लोगों में आपस में झगड़ा हुआ इसके बाद मारपीट हुई तो रिश्तेदारों ने दोनों पक्षों को शांत करा दिया। कुछ देर बाद यह लोग फिर एक साथ बैठ गए और इनके परिवार के अन्य लोग भी थे। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह परमार ने नईदुनिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान दोबारा इन में झगड़ा हुआ। जिसमें इन लोगों ने युवक की बेरहमी से मारपीट की। कब तक बैठे रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। आरोपित भाग गए। रात में ही यहां सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। पुलिस मामले में हत्या की एफ आई आर दर्ज कर ली है। तड़के आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि सूरज ने गाली दी थी इसलिए उसकी हत्या कर दी। यह लोग तो मारपीट कर रहे थे, इसी दौरान उसकी मौत हो गई। अभी बोले कि उन्हें नहीं बताना कि मारपीट में उसकी मौत हो जाएगी। शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा इसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

Share This News :