Home > अपना शहर ,
18 जनवरी को होंगे चेंबर के चुनाव

ग्वालियर में व्यापारियों के सबसे बड़े संगठन मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नए साल में चुनाव होंगे। 18 जनवरी 2023 को चुनाव की तारीख घोषित की गई है। मतलब चेंबर में नए पदाधिकारी चुने जाएंगे। इसी दिन मतदान व शाम को परिणाम घोषित किए जाएंगे।यह फैसला चेंबर भवन में हुई संगठनकी कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया है। कार्यकारिणी ने मोहन माहेश्वरी को चेंबर का संरक्षक सदस्य बनाने का निर्णय भी लिया है। संरक्षक सदस्य बनने की इच्छा रखने वाले चेंबर के अन्य सदस्यों के आवेदन भी आगामीकार्यकारिणी की बैठक में स्वीकृति के लिए रखे जाएंगे। जो 20 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि असाधारण सभा ने संरक्षक सदस्य बनाने पर रोक लगा रखी है। चेंबर अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि चूंकि सहायक पंजीयक ने संशोधित संविधान के 2 बिंदुओं को ही स्वीकृत किया है। ऐसी स्थिति में शेष बिंदुओं पर पुराना संविधान लागू रहता है। इसलिए मोहन माहेश्वरी को संरक्षक सदस्य बनाने संबंधी आवेदन पर विचार किया जा सकता है।

Share This News :