Home > अपना शहर ,
मध्यप्रदेश में आज की 5 बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश में आज दिनभर कौन-कौन सी बड़ी खबरें रहीं, जो आपके लिए जानना जरूरी हैं। इन्हीं में से हम आपके लिए प्रदेशभर से चुनिंदा 5 बड़ी खबरें लेकर आए हैं।

मोदी की हत्या वाले बयान पर कांग्रेस नेता को जेल

PM मोदी की हत्या की बात कहने वाले MP के कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। मंगलवार सुबह 5.30 बजे पुलिस ने पटेरिया को उनके घर से गिरफ्तार किया। पटेरिया अपने गृहनगर दमोह के हटा में थे। पुलिस ने यहीं से उन्हें अरेस्ट किया।

भोपाल-रायसेन और इंदौर में बारिश

बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोन मैंडूस के असर से मध्यप्रदेश में सीजन में दूसरी बार मावठा गिरा। आज सुबह भोपाल में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हुई। रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, जबलपुर में भी मावठा गिरा। मौसम विभाग की मानें तो आज 7 संभागों बुरहानपुर, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश हो सकती है।

इंदौर में मंगेतर को सीने में चाकू मारे तो युवती ने कुर्सी फेंककर गुंडे को पकड़ा

इंदौर के सरवटे बस स्टैंड पर एक होटल के बाहर चाकूबाजी हो गई। यहां अपनी मंगेतर के साथ चाय पीने आए युवक को रास्ता देने की बात पर गुंडे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद युवती ने आरोपी को कुर्सी फेंककर मारी और पकड़ लिया।

आदिवासी छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर लगाए आरोप

बैतूल के प्रभात पट्टन छात्रावास में रहने वाली आदिवासी छात्राओं का एक वीडियो सामने आया है। छात्राएं रो-रोकर अपनी परेशानियां बता रही हैं। उनका आरोप है कि अधीक्षिका जातिसूचक गालियां देती है। ठीक से खाना भी नहीं मिलता। मारपीट भी की जाती है। छात्राओं का वीडियो भीम सेना संगठन ने जारी किया है। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले में जांच शुरू की है।

भोपाल में निगमकर्मियों की हड़ताल स्थगित, काम पर लौटे कर्मचारी

राजधानी भोपाल के सफाईकर्मियों की हड़ताल स्थगित हो गई है और वे काम पर लौट गए हैं। हड़ताल की वजह से सुबह कई इलाकों से कचरा नहीं उठा तो गाड़ियां भी डोर-टू-डोर नहीं पहुंची थी। इस कारण लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। छह सूत्री मांगों को लेकर कमिश्नर ने भरोसा दिलाया है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित करने का फैसला लिया।

Share This News :