Home > अपना शहर ,
2 बसों में भिड़ंत:20 से ज्यादा यात्री घायल; 8 की हालत गंभीर

इंदौर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। दो बसों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में 25 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इनमें से 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इंदौर रोड पर भेरूघाट पर हुआ। छनेरा से इंदौर चलने वाली और अथर्व बस में टक्कर हुई है।

Share This News :