Home > अपना शहर ,
मेरे बेटे के कातिलों के घर बुलडोजर चलाओ

ग्वालियर में कॉलेज संचालक के बेटे की किडनैपिंग और मर्डर मामले में परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर परिवारवालों ने कलेक्ट्रेट रोड पर चक्काजाम कर दिया। उन्होंने आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। प्रदर्शन 3 घंटे से ज्यादा समय तक चला।

घटना की जानकारी लगते ही दोपहर में क्षत्रिय समाज के लोग मृतक के घर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्ट्रेट रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

आरोपी चार दिन की रिमांड पर
इधर, मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें चार दिन की रिमांड पर लिया है। सिटी सेंटर सत्यम रेजीडेंसी के रहने वाले प्रशांत सिंह परमार कॉलेज संचालक हैं। उनका बेटा अभय उर्फ प्रखर परमार (23) मंगलवार को लापता हो गया था। प्रशांत ने नगर निगम में कम्प्यूटर ऑपरेटर करन वर्मा पर शक जताया था। पुलिस ने उसे उठाया। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। बुधवार रात झांसी में सड़क किनारे अभय का शव जली हुई हालत में मिला था।पिता बोले- आरोपियों के मकान तोड़े जाएं
अभय के पिता प्रशांत सिंह परमार का कहना है कि जो भी आरोपी बेटे की हत्या में शामिल हैं, उन्हें जल्द पकड़ा जाए। उन आरोपियों कि जो भी अवैध संपत्तियां हैं, उन्हें भी तोड़ा जाए। हत्याकांड में शामिल लोगों का पर्दाफाश किया जाए। आरोपी को मैंने परमिशन के लिए 7-8 लाख रुपए दिए थे। इसकी और क्या वजह है, मुझे मालूम नहीं है। मैं चाहता हूं कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share This News :