Home > अपना शहर ,
​​​​​​​प्यार में बाधा बनी मां की हत्या

साल के आखिरी दिन ग्वालियर में एक झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया। जहां प्यार में बाधा बनी मां से बेटी को इस कदर नफरत हो गई कि उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बेटी ने मां मुंह दबाया, इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शरीर पर जगह-जगह चाकू से मारा।

महिला की मौत दम घुटने से पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी चाकू मारते रहे। दोनों पूरी रात लाश के पास ही सोए, सुबह होते ही भाग निकले। मकान मालिक की शिकायत पर शनिवार रात 12 बजे पुलिस पहुंची, तो बेड के नीचे कंबल में लिपटा हुआ शव पड़ा मिला। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटी नाबालिग है। उसका प्रेमी 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह इसी नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल गया था।

मामला शहर के हजीरा स्थित गदाईपुरा का है, जहां ममता कुशवाह (45), अपनी 17 साल की बेटी के साथ किराए के मकान में रहती थी। शनिवार रात महिला के कमरे का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था। सुबह से वह दिखाई भी नहीं दी थी। उसकी बेटी भी नहीं दिख रही थी। इस पर मकान मालिक को शक हुआ। उसने जाकर देखा तो कमरे में बेड के नीचे खून से सना कंबल दिखा।

मकान मालिक की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का पता चलते ही एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी, सीएसपी रवि भदौरिया, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कंबल निकाला, तो उसमें ममता कुशवाह का शव लिपटा हुआ था। जिस पर गला घोंटने और चाकू के घाव थे। बेटी गायब थी। शुरुआत से ही पुलिस को बेटी और उसके प्रेमी सोनू पर शक था। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

मारना नहीं, डराना चाहते थे आरोपी
पुलिस ने जब ममता की बेटी और उसके प्रेमी सोनू को हिरासत में लिया, तो उन्होंने हत्या की पूरी कहानी का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी के साथ मिलकर बेटी मां को डराना चाह रही थी, लेकिन मां डरी नहीं। इस पर बेटी ने मां का मुंह बंद कर दिया। प्रेमी ने गला दबाया। दबाव ज्यादा होने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से इसलिए कई वार किए कि यह कन्फर्म हो जाए कि मौत हो गई है।

सुबह ताला डालकर गई, शाम को खोलकर गई...
घटना के बाद रातभर प्रेमी और मृतका की बेटी लाश के पास बैठे और सोते रहे। शनिवार सुबह होते ही उसकी लाश को कंबल में लपेटकर पलंग के नीचे छिपाया। इसके बाद ताला डालकर चले गए। शाम को एक बार फिर नाबालिग अपने कमरे पर पहुंची और ताला खोलकर वापस चली आई।

 

Share This News :