Home > अपना शहर ,
रातभर हॉस्टल में रुके कलेक्टर, नशे में मिले अधीक्षक

आपको याद होगा, कुछ ही दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कलेक्टर की मंच से जमकर तारीफ की थी। वजह थी उनकी कार्यशैली। ये कलेक्टर अब एक बार फिर सुर्खियों में है। जी हां, हम बात कर रहे है डिंडौरी कलेक्टर विकास मिश्रा की।

लोगों के बीच जाना, उनकी समस्याएं सुनना, उनके साथ बैठकर खाना खाना, कभी बुजुर्गों के चरण छू लेना। अक्सर नेता ऐसा करते हैं, लेकिन डिंडौरी के कलेक्टर विकास मिश्रा इन्हीं वजहों से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। सोमवार रात वे विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास पहुंचे। वहीं रात गुजारी। छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया, उनकी समस्याएं सुनी और अधीक्षक को समझाइश दी।

हॉस्टल में मिली कई खामियां
विशेष पिछड़ी जनजाति के छात्रों का ये छात्रावास किराए के भवन में संचालित होता है। हॉस्टल के निरीक्षण में उन्होंने पाया कि यहां प्रॉपर टॉयलेट नहीं है। छात्रों को दिए जाने वाले भोजन में कमी है। पढ़ाई लिखाई के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास के बच्चों को शासन की ओर से मिलने वाली राशि से बहुत कुछ कराया जा सकता है। जिस भवन में छात्रावास संचालित है, वह ठीक नहीं है। नया भवन देखकर शिफ्ट करवाया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि छात्रावास अधीक्षक फूल सिंह धुर्वे को आरोप पत्र जारी करेंगे, साथ ही अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाया, सवाल भी पूछे
कलेक्टर विकास मिश्रा छात्रावासी बच्चों के बीच बैठे, उन्होंने बच्चों को पढ़ाया। बच्चों से हॉस्टल में आकर कोचिंग पढ़ाने वाले शिक्षकों की जानकारी ली। बच्चों से विषय से संबंधित सवाल जवाब किए। इसके बाद सारे बच्चों को बैठाकर सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछते नजर आए। कलेक्टर ने बच्चों को भरोसा दिया कि उनके रहने, खाने और पढ़ाई-लिखाई की अच्छी व्यवस्थाएं कराई जाएगी। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि सुबह उठकर सभी बच्चे दौड़ने जाए, अपनी दिनचर्या भी ठीक करें। व्यवस्थाएं हम ठीक कर देंगे।

Share This News :