Home > अपना शहर ,
ग्वालियर में ठंड का कहर, 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी
ग्वालियर में मंगलवार का दिन अभी तक सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा है। करीब 16 डिग्री सेल्सियस पर दिन का तापमान आ गया है। दिन-रात के तापमान में सिर्फ 8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। सीवियर कोल्ड डे होने के बाद कलेक्टर ग्वालियर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने 7 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। 8 जनवरी को रविवार होने के कारण अवकाश रहेगा। अब बच्चों को 9 जनवरी को स्कूल जाना होगा। साथ ही, आदेश किए हैं कि कोई भी स्कूल सुबह 9.30 बजे से पहले न लगें।