पश्चिम बंगाल में हाल ही में शुरू हुई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर मालदा के कुमारगंज स्टेशन के पास कुछ अराजक तत्वों ने पथराव किया। इस पत्थरबाजी में वंदे भारत एक्सप्रेस की खिड़की के शीशे टूट गए हैं। फिलहाल अभी यह पता नहीं चल पाया है कि रात के अंधेरे में किन लोगों ने वंदे भारत को निशाना बनाया है। भारतीय रेलवे ने बताया कि रेलवे अधिनियम की धारा 154 के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पथराव में मुख्य दरवाजे का एक शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कोई यात्री घायल नहीं हुआ। इस वजह से ट्रेन लेट नहीं हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई पत्थरबाजी के बाद पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने इस मामले में NIA जांच की मांग की है। भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने घटना को लेकर ट्वीट किया।