Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
भीषण अग्निकांड ,दो करोड़ का नुकसान

ग्वालियर। ग्वालियर में बीती रात अचानक एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई देखते ही देखते फैक्ट्री में रख का माल और मशीन जलकर राख हो गईं। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ रुपए बताई जा रही है। आग लगने की सूचना तत्काल फैक्ट्री के मालिक ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना लगते ही फायर ब्रिगेड दमकल मौके पर जा पहुंचा जहा चार गाड़ियों की मदद से पानी डालकर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नहीं हुई है आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने से बताया जा रहा है।महापौर डा.शोभा सिकरवार ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित कारोबारी की ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने की बात कही।

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के तानसेन रोडन पर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में बीती रात डेढ बजे सुमित इंडस्ट्री नाम की 22 नंबर की फैक्ट्री में आग लगने पूरी फैक्ट्री जलकर राख हो गई है। फैक्ट्री मालिक के अनुसार आग में जलने से फैक्ट्री में रखा करीब दो करोड़ का माल जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। आग लगने की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी तो लोगों ने तत्काल ही आशीष गुप्ता को एवं फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। रात में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू करने के लिए प्रयास शुरु किए लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी तब यहां और गाड़ियों को बुलाया गया। इसके बाद लगातार चले प्रयास के बाद सुबह 11 बजे तक आग पर काबू पाया गया। सुमित इंडस्ट्री फैक्ट्री में डिस्पोजल ग्लास आदि सामान तैयार होता था। इंडस्ट्री में लगी मशीने भी आग से जलकर खाक हो गई है। वहीं इंडस्ट्री में रखा तैयार माल और कच्चा मटेरियल भी आग में जलकर स्वाहा हो गया। फिलहाल इस आग में कोई जनहानि नही हुई है।"

Share This News :