Homeदेश विदेश,
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का बड़ा फैसला

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम का आदेश दिया है। वैसे ये युद्धविराम केवल दो दिनों के लिए है। दरअसल 6 और 7 जनवरी को ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाया जाएगा। रूस और यूक्रेन, दोनों ही देशों के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इसे देखते हुए रूसी धर्मगुरु पैट्रियार्क किरिल  ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया था कि इस दौरान हमले ना किये जाएं, ताकि दोनों देशों के लोग त्योहार मना सकें। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे स्वीकार करते हुए सेना को दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया है। यानी इस दो दिनों में यूक्रेन के किसी शहर में गोलाबारी नहीं होगी और लोग चैन की सांस ले सकेंगे। आपको बता दें धर्मगुरु किरिल, राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर समर्थक हैं और राष्ट्रपति पुतिन भी इनको काफी महत्व देते हैं।

Share This News :