Home > अपना शहर ,
एक हजार विस्तार के अस्पताल के नामकरण को लेकर भाजपा में मतभेद ,कांग्रेस बोली अंबेडकर के नाम से हो

 ग्वालियर । 397 करोड़ की लागत से तैयार हजार बिस्तर अस्पताल की सौगात जल्द ही शहरवासियों को मिलेगी। 25 जनवरी को अस्पताल का उद्घाटन हो सकता है। जिसको लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। शुक्रवार को अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल की तैयारियों और सीएम हेल्पलाइन के निपटारे को लेकर हजार बिस्तर अस्पताल में बैठक भी की। एक दिन पहले संभागायुक्त दीपक सिंह ने हजार बिस्तर अस्पताल का भ्रमण भी किया और अस्पताल को उद्घाटन के लिए पूरी तरह से तैयार करने के निर्देश भी जारी किए। भोपाल से मिले दिशा निर्देश के बाद अस्पताल के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। हालांकि अस्पताल के नाम को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। भाजपा नेता जहां अस्पताल का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी या अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की बात कर रहे हैं। वहीं सिंधिंया समर्थक राजमाता विजयाराजे सिंधिया के नाम पर हजार बिस्तर अस्पताल का नाम रखने की बात बोल रहे हैं। एक हजार विस्तार के अस्पताल के नामकरण को लेकर भाजपा में मतभेद हैं , जबकि कांग्रेस का कहना हे कि संबिधान निर्माता डॉ.भीमरॉव अंबेडकर  के नाम से हो अस्पताल का नाम . उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने को लेकर नाम तय हैं .

 
 
 
 
 

 

 
 

Share This News :